Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – गांव कारी रूपा के राजकीय स्कूल में एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने किया पौधारोपण, बच्चों को बताए हरियाली के फायदे

Charkhi Dadri News – गांव कारी रूपा स्थित राजकीय स्कूल कारी रुपा दास में एसडीएम लोहारू मनोज कुमार दलाल कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पौधारोपण किया


एसडीएम मनोज कुमार दलाल और स्कूल स्टाफ ने कहा कि पौधों की देखभाल करने से बच्चों में धैर्य, एकाग्रता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि मिट्टी खोदने और पौधों को पानी देने जैसी गतिविधियों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है और वे प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनते हैं।
मास्टर सुंदरपाल फौगाट ने कहा कि अपने हाथ से लगाए पौधे को बड़ा होते देख बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है,

साथ ही पौधे की लंबाई मापने और बीज गिनने से वे विज्ञान व गणित को प्रैक्टिकल तरीके से सीख पाते हैं।
इस अवसर पर मुख्य अध्यापक नसीब सिंह सांगवान प्राइमरी हैड अनिल कुमार डॉक्टर नरसिंह चाहर डॉक्टर सुरेश सोलंकी विज्ञान अध्यापक रविंद्र कुमार सुंदरपाल फौगाट आदि उपस्थित थे।

Charkhi Dadri

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में ट्रॉले की टक्कर से मैकेनिक मनोज की मौत

चरखी दादरी मंडी से बड़ी खबर! बाजरा बेचने वाले किसान जरूर देखें

Popular Articles