Breaking News : पूर्णिया जिले के कसबा नगर से पत्नी द्वारा पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, पत्नी ने अपने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर पुल के पास फेंक दिया।
इसके बाद आरोपी पत्नी खुद ही सेंट्रल जेल पहुंच गई और खुद को अंदर बंद करने की मांग करने लगी।
बताया जा रहा है कि यह घटना कसबा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 स्थित राधा नगर गांव की है, जहां सुनीता देवी अपने पति उमेश सिंह के साथ रह रही थी।
मंगलवार रात दोनों पति-पत्नी कीर्तन देखने गए थे। घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुनीता देवी ने धारदार हसुआ से अपने पति उमेश सिंह पर हमला कर दिया। इस हमले में उमेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद सुनीता देवी ने किसी व्यक्ति की मदद से शव को बोरे में बंद किया और करीब 30 किलोमीटर दूर अमौर थाना क्षेत्र के पलसा घाट पुल के पास फेंक दिया।
बुधवार सुबह जब घर के आंगन में खून से सने कपड़े और जगह-जगह खून के निशान देखे गए तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी और सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि घटना के बाद से पति-पत्नी दोनों घर से गायब थे। इसी बीच अमौर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली।
जब शव की पहचान कराई गई तो वह उमेश सिंह का निकला। पुलिस ने राधा नगर निवासी पड़ोसी महेंद्र सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इसी दौरान आरोपी पत्नी सुनीता देवी पूर्णिया सेंट्रल जेल पहुंच गई और खुद को जेल में बंद करने की मांग करने लगी।
जेल अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद केहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।
मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार, शव अमौर थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है, इसलिए मामला वहीं दर्ज किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस घटना में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
Read more….
Charakhi Dadri News : थार से जानलेवा टक्कर, दूसरा आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी
