Breaking News : हरियाणा के पिहोवा में एक प्रॉपर्टी डीलर पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हमले में डीलर के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान पंजाब के पटियाला निवासी संदीप सिंह उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। वारदात के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि फायरिंग के आरोप पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू पर लगे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
घायल संदीप सिंह के अनुसार, उसने जमीन गगनजोत के भाई से खरीदी थी और वह वहां निर्माण कार्य करवा रहा था। इसी दौरान गगनजोत मौके पर पहुंचा और काम रुकवाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने कथित तौर पर संदीप पर फायरिंग कर दी, जिससे उसके दोनों पैर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Read More News….
UP NEWS : 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव मां का बड़ा आरोप
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

