Top 5 This Week

Related Posts

Breaking News : निजी बस की लापरवाही से मजदूर की मौत, हाईवे पर उतारते समय हुआ हादसा….

Breaking News : दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग 709-ई पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। भिवानी जिले के ढिगावामंडी कस्बे के पास एक निजी बस की चपेट में आने से एक फैक्टरी कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक बस से उतर रहा था। इसी दौरान चालक ने लापरवाही से बस आगे बढ़ा दी, जिससे युवक संतुलन खो बैठा और पिछले पहिए के नीचे आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही जान चली गई।

मृतक की पहचान गांव गोलागढ़ निवासी 24 वर्षीय हितेश के रूप में हुई है, जो ढिगावामंडी स्थित एक फैक्टरी में वेल्डिंग का कार्य करता था। वह रोजाना की तरह बस के माध्यम से काम पर जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही जूईकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल भिजवाया। ऑनलाइन खबरों के अनुसार बस चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

यह मामला जांच का विषय है इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस जांच के बाद ही इस मामले का खुलासा होगा

Read More News….

UP NEWS : 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव मां का बड़ा आरोप

Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

Popular Articles