Breaking News : हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-09 स्थित गांव उपेड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया।
यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 10 से अधिक यात्री घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार, यह बस पीलीभीत डिपो की थी और लगभग 33 यात्रियों को लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी।
जैसे ही बस बाबूगढ़ क्षेत्र में उपेड़ा गांव के पास पहुंची, अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
हादसे के दौरान बस के अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग सीटों से उछल गए और घायल हो गए।
मौके पर पहुंची टीमों ने घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया l
डॉक्टरों के अनुसार, कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Read more…..
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

