Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri : शोक में डूबा गांव , पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार; पति पर हत्या का..

Charkhi Dadri जिले के गांव रावलधी में पत्नी की हत्या और उसके बाद पति द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मृतक पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से परिजनों के दादरी पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया। देर शाम गांव रावलधी में दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया, जिससे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से ..

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात रावलधी गांव में एक व्यक्ति ने घर में चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इस वारदात के कुछ घंटों बाद ही उसने बुधवार तड़के ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

बताया जा रहा है कि करीब 42 वर्षीय शक्ति सिंह रोहतक में काम करता था और शनिवार को ही अपने गांव आया था। उसकी शादी लगभग सात वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के डिया गांव निवासी 30 वर्षीय गंगा के साथ हुई थी। दोनों की एक पांच साल की बेटी भी है।

गुरुवार को मृतका के पिता भोलानाथ अपने परिजनों के साथ दादरी पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि शक्ति सिंह के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को ही किया जा चुका था।

Charkhi Dadri

Read More News…

Charkhi Dadri में पति ने पत्नी की कल्हाडी से की हत्या, फिर ट्रेन के सामने कूदकर..

चरखी दादरी जिले में पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट , फिर खुद ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Popular Articles