Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

झज्जर: होली की रात अधिवक्ता की हत्या, चाकू से गला काटकर किया हमला..

झज्जर शहर में होली की रात एक अधिवक्ता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छारा चुंगी के पास देर रात यह वारदात हुई। मृतक की पहचान सिलानी गांव की विजयलक्ष्मी कॉलोनी निवासी देवराज चाहर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अधिवक्ता देवराज चाहर अपने घर पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने चाकू से उनका गला काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Popular Articles