Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

चरखी दादरी न्यूज: 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर नशीला पेय पिलाने के बाद दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में….

बाढड़ा (चरखी दादरी)। क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शनिवार देर रात उसे बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया और रास्ते में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत काम किया गया। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई जब पीड़िता घर लौटी और परिजनों को पूरी बात बताई।

परिवार के अनुसार, किशोरी के मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। इसके बाद रात करीब दो बजे एक युवक उसे ट्रैक्टर पर बैठाकर घर से ले गया। बताया गया है कि आरोपी उसे सतनाली की दिशा में लेकर गया, जहां उसने जलजीरा में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पेय पीने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

रविवार सुबह आरोपी उसे घर के पास छोड़कर चला गया। बेसुध हालत में घर पहुंची किशोरी को परिजन तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले गए। परिजनों का यह भी कहना है कि युवक ने उसे एक दवा का नाम बताकर जहरीला पदार्थ भी दिया और जरूरत पड़ने पर उसे खाने के लिए कहा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में ट्रैक्टर दिखाई देने की बात भी सामने आई है।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपी की पहचान भिवानी जिले के निवासी मोनू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में फिलहाल एक ही आरोपी के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Popular Articles