Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

चरखी दादरी: बाढड़ा क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, घर से ले जाकर नशीला पदार्थ देने का आरोप; पांच दिन में दूसरा मामला….

चरखी दादरी जिले के बाढड़ा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, रात के समय अज्ञात युवक घर में सो रही किशोरी को अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसे वाहन में बैठाकर किसी सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गलत कृत्य किया गया।

बताया गया है कि घटना के बाद किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। तबीयत बिगड़ने पर परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और उसे उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जिले में पांच दिनों के भीतर किशोरी से दुष्कर्म का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 24 जनवरी को भी एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी, जिसकी जांच अभी जारी है।

Popular Articles