Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News :- भाकियू नें रोज गार्डन में बैठक कर आंदोलन के लिए 21 सदस्य कमेटी का गठन किया… जगबीर घसौला

एम.एस.पी किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक जगबीर घसौला ने बताया कि प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा की अध्यक्षता में हाथी पार्क रोज गार्डन में किसानों नें मुख्य तौर पर चार मांगों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ो किसान पहुंचे जल भराव से हुई खराब फसलों का सभी किसानों को मुआवजा नहीं मिलने व बाजरे की खरीद पर भावांतर भरपाई के पैसे नहीं मिलने और बाजरे की खरीद के दौरान मार्केट कमेटी सचिव द्वारा किए गए करोड़ों रुपए के फर्जी गेट पास घोटालें की उच्च स्तरीय जांच करवाने व ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन फीस को 1080 से 10 गुना बढ़ाकर 10800 करने पर रोष जताया

*जगबीर घसौला ने बताया कि किसानों ने हाथी पार्क रोज गार्डन में बैठक की और विचार विमर्श करके 21 सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा,मास्टर दयानंद, सुरेंदर निमली,श्री भगवान, सुरेश कुमार,पूर्व सरपंच ओमप्रकाश इमलोटा,मेवा सिंह बिरहीकला,राजेंद्र पूर्व सरपंच बास,बलजीत प्रधान छपार,यादवेंद्र डूडी,सुंदर राशिवास,पूर्व सरपंच राज मांकावास,आचार्य देवी सिंह,ब्रह्मपाल बाढड़ा, भूप सिंह धारणी,पूर्व सरपंच धर्मपाल गोठड़ा,मास्टर विजय सांगा,अतर सिंह पूर्व सरपंच बलाली,राजवीर शास्त्री चिड़िया,पप्पू हकीकत दुधवा,राजेश महला,कृपाल सिंह गुडाना,विजेंद्र सिंह झोझु खुर्द,जगबीर बलकरा,योगेश,बिल्लू झोझुकला इत्यादि की एक कमेटी नियुक्त की गई जो चरखी दादरी के दोनों विधायकों से मुलाकात करके तीनों मांगों को पूरा करवाने की मांग उठाएंगे और विधायकों से मुलाकात के बाद 7 जनवरी बृहस्पतिवार को सुबह 10:00 चरखी दादरी रोज गार्डन हाथी पार्क में आगामी बैठक करके आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जाएगी

जगबीर घसौला नें बताया कि रोजगार्डन में हुई बैठक के बाद किसान शहर के बीचो बीच प्रदर्शन करते हुए परशुराम चौक होकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और मुख्यमंत्री कृषि मंत्री और चरखी दादरी के दोनों विधायकों के नाम चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पत्र उपमंडल अधिकारी योगेश सैनी को सोपते हुए कहा कि चरखी दादरी के लगभग सैकड़ो गांव के किसानों की खरीफ की फैसले जल भराव के कारण 100% बर्बाद हो गई थी लेकिन पटवारी और एस.डी.एम तक की वेरिफिकेशन मैं नुकसान दर्शाया गया लेकिन उसके बावजूद किसानो की फसलों मे हुए नुकसान को 24% से नीचे दिखाकर रद्द कर दिया गया

प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा ने कहा कि बाजरे की खरीद के दौरान मार्केट कमेटी सचिव ने बिचोलिया से सांठ-गांठ करके झज्जर,महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात तक के किसानों के ई खरीद गेट पास जारी करके करोड़ों रुपए का घोटाला किया है जिसकी सरकार जल्द ही उच्च स्तरीय जांच करवाए और फर्जी ई खरीद गेट पास घोटाला करने मे शामिल मार्केट कमेटी के दोषी अधिकारियों पर विभागीय एवं आपराधिक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई करें

प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा ने कहा कि जल भराव के कारण खराब हुई फसलों का ई क्षतिपूर्ति पोर्टल की वेरिफिकेशन में 90% किसानों का मुआवजा काट दिया है जिसके कारण किसानों में रोष बना हुआ है इसके अलावा ई खरीद पर जे फार्म लेने वाले किसानों को 100 रुपए प्रति ट्विंकल की सरकारी फीस देने के बावजूद भी भावांतर भरपाई के पैसे नहीं मिले हैं इसके साथ-साथ सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने के लिए ट्रैक्टर की रजिस्ट्रेशन फीस को 1080 से 10 गुना बढ़कर 10800 कर दिया है जो किसानों के लिए बहुत ही नुकसानदाई साबित हो रहा है और सरकार आए दिन किसानों के खिलाफ जन विरोधी नीतियां लागू करके किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रही है

जिला प्रधान ब्रह्मपाल बाल बाढ़ड़ा ने कहा कि सरकार किसानों को मुआवजा देने की बजाय 10% लोगों के खातों में पैसे डालकर सिर्फ खाना पूर्ति कर रही है जिसके नतीजन किसान भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर हैं

Read More News…

Charkhi Dadri में दौड़ी शौक की लहर, स्कूल बस और रोडवेज बस टकराई

चरखी दादरी की बेटी अनुष्का बनी CLAT टॉपर, स्टेट कैटेगरी में पहला स्थान

charkhi dari

Popular Articles