Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – शिक्षक रविंद्र कुमार ने जन्मदिन पर विद्यार्थियों को बांटी स्टेशनरी, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

Charkhi Dadri News – राजकीय प्राथमिक पाठशाला, माध्यमिक स्कूल कारी दास में विद्यालय मुख्य अध्यापक नसीब सिंह, प्राईमरी इंचार्ज अनिल कुमार की अगुवाई में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में कार्यरत विज्ञान अध्यापक रविंद्र कुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी का सामान पेंसिल, रबर, कटर, कॉपी आदि भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय कारी दास के बच्चों को जब उपहार स्वरूप स्टेशनरी बांटी गई।


Charkhi Dadri News
– मास्टर सुंदरपाल फौगाट ने बच्चों को स्टेशनरी के मुख्य महत्व समझाए। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों को स्टेशनरी सामग्री देना उनके मानसिक विकास और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रंग, पेंसिल और स्केचबुक मिलने से बच्चे अपनी कल्पनाओं और भावनाओं को चित्रों व लिखावट के जरिए आसानी से व्यक्त कर पाते हैं।

charkhi dadri

नई और रंग-बिरंगी स्टेशनरी मिलने से नन्हे बच्चों में स्कूल आने और अपना होमवर्क पूरा करने के प्रति एक नया उत्साह व प्रेरणा जागती है।
शिक्षक रविंद्र कुमार द्वारा अपने जन्मदिन को बच्चों के बीच इस अनूठे ढंग से मनाने की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक नसीब सिंह, प्राइमरी इंचार्ज अनिल कुमार, नरेश कुमार और सुंदर सिंह सहित विद्यालय का स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा।

Read More….

“विपुल गोयल जी कहाँ मिलेंगे…..बीजेपी के दफ्तर में!”…

Charkhi Dadri News – झोझू कलां में भारत विकास परिषद ने चलाया वृहद पौधारोपण अभियान, हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश

Popular Articles