Charkhi Dadri News – बढ़ते प्रदूषण को रोकने और भावी पीढ़ी को एक स्वच्छ व हरा-भरा वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद (शाखा झोझू कलां) द्वारा आज एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिषद के इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर छायादार, फलदार और औषधीय पौधे रोपे गए।
Charkhi Dadri News – गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झोझू तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को भी पर्यावरण मित्र बनने के लिए प्रेरित किया गया।
Charkhi Dadri News – जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ता प्रदूषण एक गंभीर चुनौती बन चुका है। इसका एकमात्र समाधान अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि केवल पौधा लगाकर अपनी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती, बल्कि जब तक वह एक बड़ा वृक्ष न बन जाए, तब तक उसकी सही देखभाल, सिंचाई और संरक्षण करना भी हम सभी का परम कर्तव्य है।
शाखा अध्यक्ष राजकुमार सोनी और शाखा सचिव जगदीश बंसल ने संयुक्त रूप से परिषद द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को लेकर निरंतर काम कर रही है। भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता और पौधारोपण अभियान जारी रहेंगे।
महिला संयोजक प्रीति संजय एवं पूनम ने पौधों को पानी देकर इस अभियान की सराहना की और कहा कि महिलाओं को अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए।
Read More……
एक हांडी में दो पेट, आखिर क्यों? सरकार पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों ने उठाई आवाज़

