Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंग्रेजी अध्यापिका सुनीता श्योराण सम्मानित

Charkhi Dadri News – शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय योगदान हेतु शहीद राजकुमार राजकीय उच्च विद्यालय में कार्यरत अंग्रेजी अध्यापिका सुनीता श्योराण को जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चैधरी द्वारा सम्मानित किया गया है। पुरस्कार मिलने पर विद्यालय स्टाफ छात्रों ने उन्हें मिलकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। धर्मेन्द्र चैधरी द्वारा जिला स्तर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। डीईओ ने उन्हें इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की।


Charkhi Dadri News – सुनीता श्योराण को केवल शिक्षण कार्य ही नहीं, बल्कि विद्यालय और विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए सम्मानित किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन और आधुनिक नवाचारों का प्रयोग। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना। विद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान को बढ़ावा देना। स्काउट एंड गाइड गतिविधियों का सफल संचालन।

charkhi dadri

Charkhi Dadri News – विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों उपलब्धि पर विद्यालय इंचार्ज सीमा गोयल ने सुनीता श्योराण को सम्मानित किया और कहा कि यह पूरे स्कूल के लिए गर्व का विषय है। विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करना। अवसर पर एसएमसी प्रधान कृष्ण कुमार जांगड़ा, कुलदीप पी.टी.आई., अमित, दीपक, सुदेश जे.बी.टी. सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Read More….

Charkhi Dadri News – शिक्षक रविंद्र कुमार ने जन्मदिन पर विद्यार्थियों को बांटी स्टेशनरी, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन…

Popular Articles