Charkhi Dadri News – श्री कृष्ण सेवा दल के तत्वावधान में श्री कृष्ण गौशाला के नवनिर्मित भगत भैहराम दास सत्संग सभागार में श्री गणेश महोत्सव श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख समाजसेवी पंडित अर्जुन देव के सान्निध्य में नवग्रह पूजा एवं श्री गणेश महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भारत पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा श्री गणेश महाराज को गौशाला की परिक्रमा करवाकर विधिवत स्थापित किया गया। पंडित पुनीत शास्त्री, पंडित जुगनू तथा अन्य विद्वान पंडितों ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। कार्यक्रम में गौशाला प्रधान शिवकुमार गर्ग, विजय गर्ग, डॉ. दिलीप सांगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष राष्ट्रदीप, नरेश कुमार, तरसेम मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महिला संकीर्तन मंडल एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। पंडित अर्जुन देव ने श्री गणेश महोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुकेश बंसल एडवोकेट, शिवम शर्मा, डॉ. भीष्म शर्मा, रणजीत चौहान सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। मंच का संचालन पंडित रोहतास पुजारी ने किया। कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि श्री गणेश महाराज की प्रतिमा का विसर्जन करने के बजाय श्रद्धा एवं सनातन परंपरा के अनुरूप पूजा-अर्चना करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाए। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Read More…
चरखी दादरी: बौंद कला में 32 गांवों की महाबैठक, BJP बहिष्कार का फैसला ! UGC Act को लेकर रोष

