Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नशे से दूर रहने के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान, रानीला-भैरवी में युवाओं को किया जागरूक

Charkhi Dadri News – युवाओं को नशे जैसी घातक सामाजिक बुराई से दूर रखने और उन्हें कानून के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से चरखी दादरी पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. (IPS) के दिशा-निर्देशन में एंटी नारकोटिक सेल और दुर्गा शक्ति की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को रानीला और भैरवी गाँव में अलग-अलग सत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया।


गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानीला में विद्यार्थियों को किया जागरूक


एंटी नारकोटिक सेल और दुर्गा शक्ति टीम ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानीला का दौरा किया। यहाँ विद्यार्थियों के लिए एक विशेष अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एएसआई राहुल फौगाट ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को पूरी तरह अंधकार में धकेल देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी तरह के प्रलोभन या गलत संगति से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।


इसी दौरान साइबर सुरक्षा पर बात करते हुए पुलिस टीम ने छात्रों को डिजिटल फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, अज्ञात लिंक्स पर क्लिक न करने तथा किसी के साथ बैंक विवरण या ओटीपी साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही बताया गया कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। दुर्गा शक्ति टीम ने छात्राओं को आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ और ‘दुर्गा शक्ति ऐप’ की कार्यप्रणाली समझाते हुए मुसीबत के समय खुद को सुरक्षित रखने और आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए।

Charkhi Dadri News


गाँव भैरवी के खेल ग्राउंड में युवाओं व ग्रामीणों के साथ बैठक


स्कूल कार्यक्रम के बाद, शाम के समय पुलिस टीम गाँव भैरवी के खेल मैदान पहुँची। खेल ग्राउंड में मौजूद खिलाड़ियों, युवाओं और ग्रामीणों के साथ एक विशेष संवाद बैठक आयोजित की गई। एएसआई राहुल फौगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी और नशे के दुष्परिणामों से सचेत किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि उनके आसपास या शैक्षणिक संस्थानों के पास कोई व्यक्ति नशा बेचता या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दिखता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।


बैठक में पुलिस अधिकारियों ने एसपी लोगेश कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी पुलिस ने नशा माफिया के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए कई बड़े तस्करों को सलाखों के पीछे पहुँचाया है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और युवाओं ने पुलिस के इस अभियान की जमकर सराहना की और गाँव को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।

Read More…

चरखी दादरी: बौंद कला में 32 गांवों की महाबैठक, BJP बहिष्कार का फैसला ! UGC Act को लेकर रोष

Charkhi Dadri News – कपास की बोली व्यवस्था सुचारू करने की मांग, आढ़ती एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी सचिव से की मुलाकात

Popular Articles