Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – संस्कारम् प्ले स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया हरियाणा दिवस, नन्हे विद्यार्थियों ने दिखाई लोक संस्कृति की झलक

Charkhi Dadri News – चिड़िया गांव के बाघोत रोड स्थित बस स्टैंड के नजदीक संस्कारम् प्ले स्कूल में हरियाणा दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों ने हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों को अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में बच्चे हरियाणवी पारंपरिक परिधानों में सजकर पहुंचे। छात्राओं ने रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों और आभूषणों के माध्यम से हरियाणा की लोक संस्कृति की सुंदर छटा बिखेरी, वहीं छात्रों ने भी पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों और आत्मविश्वास ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका जांगड़ा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हरियाणा दिवस केवल राज्य की स्थापना का दिन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और पहचान को याद करने का अवसर भी है। हरियाणा की पहचान यहां की मेहनत, साहस, आपसी भाईचारे और समृद्ध लोक परंपराओं से है।

उन्होंने कहा कि बचपन से ही बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना जरूरी है। ऐसे आयोजन बच्चों में अपनी मातृभूमि के प्रति गर्व, सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान और सामूहिक भागीदारी की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारों और अपनी जड़ों से जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास करना है।


Charkhi Dadri News

Read More……

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के राजकीय कन्या विद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर, शारीरिक शिक्षकों को सिखाए जा रहे योगासन व प्राणायाम

Charkhi Dadri News – गरीबों पर नगर परिषद की गाज, रसूखदारों पर मेहरबानी क्यों? | जनता ने उठाए सवाल

Popular Articles