Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी, सांसद धर्मबीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Charkhi Dadri News – देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को रोज गार्डन में रन फॉर यूनिटी एवं राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में युवाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।


जिला स्तरीय समारोह में लोकसभा सांसद चौ धर्मबीर सिंह और विधायक उमेद पातुवास उपस्थित रहे
।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुआ। इस अवसर पर संसद ने उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

उन्होंने सभी से देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। इस दौरान अतिथिगण ने स्वयं भी दौड़ में भागीदारी करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों ने एकजुटता, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।


सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा


सांसद ने कहा कि समारोह का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान से परिचित कराना तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक प्रयासों से बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। कार्यक्रम में विधायक उमेद पातुवास ने भी अपने विचार रखे और युवाओं से सरदार वल्लभ भाई पटेल की तरह एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सीटीएम सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और युवा प्रतिभागी मौजूद रहे।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के राजकीय कन्या विद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर, शारीरिक शिक्षकों को सिखाए जा रहे योगासन व प्राणायाम

Charkhi Dadri News – गरीबों पर नगर परिषद की गाज, रसूखदारों पर मेहरबानी क्यों? | जनता ने उठाए सवाल

Popular Articles