Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – एस.डी.पी. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया हरियाणा दिवस, विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Charkhi Dadri News – घिकाड़ा रोड़ स्थित एस.डी.पी. स्कूल में हरियाणा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखाई दिया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक पोशाक में सज धजकर रंगारंग कार्यक्रमों में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, गायन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं संस्था संचालक शकुन्तला जाखड़ ने हरियाणा दिवस पर छात्राओं को भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश देते हुए उन्हें अपनी परंपराओं पर गर्व करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के संस्थापक रणबीर जाखड़ ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सृजनात्मक गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य रजत शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में न केवल सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित होती है, बल्कि उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास भी होता है।

उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार को इस आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आरती, गरिमा, सोनम आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।

Charkhi Dadri News


Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के राजकीय कन्या विद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर, शारीरिक शिक्षकों को सिखाए जा रहे योगासन व प्राणायाम

Charkhi Dadri News – गरीबों पर नगर परिषद की गाज, रसूखदारों पर मेहरबानी क्यों? | जनता ने उठाए सवाल

Popular Articles