Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नंदीशाला में सर्वपितृ अमावस्या पर हवन यज्ञ, 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने अर्पित की आहुतियां


Charkhi Dadri News – 10 अक्टूबर शनिवार को प्रातः सात बजे से नौ बजे तक स्थानीय नन्दीशाला पर सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिए हवन यज्ञ किया गया। आर्य संस्कृत हिन्दी महाविद्यालय गुरूकुल चरखी दादरी के ब्रह्मचारी हितैष आर्य, विचार आर्य तथा कपिल आर्य ने वैदिक विधि-विधान से पवित्र यज्ञ कराया।

पांच सौ से अधिक स्त्री-पुरुषों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित की तथा गायों एवं नन्दियों को चारा आदि अर्पित किया। नशामुक्ति चेतना यज्ञ समिति के प्रधान राम निवास हड़ोदिया ने सभी को तिलक लगाया तथा कलावा बांधा। इस अवसर पर कमल जीत वर्मा, किरण वर्मा, श्याम सुन्दर चाबा, अजय कौशिक, प्राध्यापक सुरेश, मोती लाल बिन्दल, बिजेन्द्र हड़ोदिया, डा. सुनीता कासनी, सुरेश ऐरन, नरेश, सुशील मकड़ानिया, बिशम्बर बिरही वाले, विनोद गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा।

Charkhi Dadri

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 48 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार, दुकान से चुराया गल्ला और ₹9 हजार बरामद

चरखी दादरी पुलिस का रातभर चला चेकिंग अभियान!

Popular Articles