Charkhi Dadri News – गांव बलकरा के निवासी जगदीश सिंह ने सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में गांव के शहीद सूबेदार रणधीर सिंह राजकीय उच्च विद्यालय बलकरा में एक शेड व मंच का निर्माण करवाकर उसका उद्घाटन करवाया। शेड व मंच का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी चरखी दादरी संध्या सुमन ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह सिवाच तथा महिला सरपंच पिंकी सहित मौजिज व्यक्ति उपस्थित रहे।अपने विवाह के वर्षगांठ व सेवानिवृति अवसर पर यह उन्होंने विद्यार्थियों को भेंट किया।
जगदीश सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़ेड़ा भिवानी से हिंदी प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी प्रेरणा स्रोत उनकी माता भतेरी देवी व पिता धनपत सिंह भूतपूर्व सैनिक हैं। उनकी पत्नी प्रमिला गणित अध्यापिका हैं, बड़ा बेटा नितिश कालहेर डॉ० है तथा छोटा बेटा अरुण कालहेर सोफ्टवेयर इंजीनियर है।
इसके साथ ही समारोह के दौरान चरखी दादरी खंड के सभी उच्च विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह भी करवाया गया। इसमें 10वीं व 12वीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद राशि, स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपये नगद दिए गए।
12वीं कक्षा में प्रथम स्थान पर जतिन पुत्र श्याम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदौला, द्वितीय स्थान पर हेमा पुत्री योगेश पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी व हर्ष पुत्र मनोज कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारंगपुर, तृतीय स्थान पर मधु पुत्री कृष्ण कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरसिंहवास रहे।
10वीं कक्षा में प्रथम स्थान पर जया पुत्री सुखबीर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारंगपुर, द्वितीय स्थान पर मुस्कान पुत्री सुनील कुमार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाना, तृतीय स्थान पर तमन्ना पुत्री नवीन कुमार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाना रही।
जगदीश सिंह ने कहा कि शिक्षा ही गांव और समाज को आगे ले जा सकती है। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने से अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान प्रिंसिपल व अध्यापकों सहित समस्त स्कूल स्टाफ, पंचायत सदस्य व मौजिज ग्रामीण उपस्थित थे।
Read More News ..
चरखी दादरी में महराणा गांव के समीप पूरी रात रोड जाम , मौके पर पहुंची पुलिस | Charkhi Dadri News
