Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – समाधान शिविर में सीटीएम ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश

Charkhi Dadri News – सीटीएम सुरेश कुमार एवं डीएसपी धीरज सिंह ने वीरवार को लघु सचिवालय के हाल में समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

      सीटीएम सुरेश कुमार ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। समाधान शिविर में आने वाली बिजली, पानी, गलियों व सड़कों के दुरूस्तीकरण कार्य के अलावा विभिन्न समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए, इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन को अपनी शिकायतों के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध करवाना है। जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसमें आमजन अपनी समस्याएं रख सकते हैं। 

Charkhi Dadri News

Read More…

इमलोटा के सर्वोदय स्कूल को बच्चे क्यों कर रहे हैं पसंद? डॉक्टर बनने का सपना और खास बातचीत |

Charkhi Dadri News – बीकानेर मिष्ठान भंडार फायरिंग केस में ₹5,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 17 आरोपी काबू

Popular Articles