Charkhi Dadri News – जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल चरखी दादरी में कार्यरत उपाधीक्षक रविंद्र सांगवान की जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल नारनौल में अधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता सोहनलाल ने मिठाई खिलाकर रविंद्र सांगवान को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मूल रूप से झोझू कलां निवासी रविंद्र सांगवान सुपुत्र करण सिंह ने वर्ष 1992 में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में लिपिक के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। उनकी अधिकतर सेवाएं भिवानी में रही। वर्ष 2023 से वह लगातार चरखी दादरी में कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया। पदोन्नति पर रविंद्र सांगवान ने हरियाणा पब्लिक हेल्थ क्लेरिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कपिल रावलधी तथा समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया और कहा कि सहकर्मियों का सहयोग एवं स्नेह उनके लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है।
इस अवसर पर लेखा अधिकारी जोगेंद्र चौहान, रामरूप यादव, जिला प्रधान सतेंद्र बिंद्राबन, एचकेआरएनएल प्रधान विजय शर्मा, सतीश पंघाल, कृष्ण सांगवान, जोगेंद्र कटारिया, मेनका, जतिन सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read More….
इमलोटा के सर्वोदय स्कूल को बच्चे क्यों कर रहे हैं पसंद? डॉक्टर बनने का सपना और खास बातचीत |

