Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – बीकानेर मिष्ठान भंडार फायरिंग केस में ₹5,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 17 आरोपी काबू

Charkhi Dadri News – जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चरखी दादरी पुलिस और एसटीएफ (STF) दादरी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 06 अगस्त 2026 को शहर के बीकानेर मिष्ठान भंडार के पास स्कॉर्पियो सवार युवकों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के चर्चित मामले में पुलिस ने ₹5,000 के इनामी और हिस्ट्रीशीटर आरोपी मंदीप को धर दबोचा है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।


पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी श्री लोगेश कुमार पी. (IPS) के कुशल नेतृत्व एवं कड़े दिशा-निर्देशों के तहत थाना शहर चरखी दादरी पुलिस व एसटीएफ दादरी की टीमों द्वारा मामले की गहनता से तकनीकी व मैदानी जांच की जा रही थी। वारदात के बाद से ही पुलिस की कई विशेष टीमें लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही थीं।
यह था पूरा मामला: 06 अगस्त 2026 को थाना शहर चरखी दादरी पुलिस को सूचना मिली थी कि बीकानेर मिष्ठान भंडार के समीप हथियारबंद बदमाशों ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को घेरकर उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी है। सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह और पीएसआई विजय कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।


पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गोलियों से छलनी गाड़ी में मौजूद घायल युवकों को अविलंब बाहर निकाला और बिना समय गंवाए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआईएमएस (PGIMS) रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया। पीड़ित सूरजमल निवासी मानेहरू की शिकायत पर थाना शहर दादरी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

charkhi dadri


संयुक्त ऑपरेशन में दबोचा गया ₹5,000 का इनामी आरोपी मामले में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ दादरी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने रणनीतिक सूचना के आधार पर बुधवार को आरोपी मंदीप को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी मंदीप एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, संगठित अपराध और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों के 4 मामले दर्ज हैं। आरोपी को पुछताछ के लिए थाना शहर दादरी हवालात में रखा गया है । पुलिस टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियार और अन्य नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Read more…

चरखी दादरी में संत रामपाल का पुतला फूंका

Charkhi Dadri News – बिजली विभाग के जेई को काम में कोताही पड़ी भारी, कैबिनेट मंत्री ने दिए निलंबन के आदेश

Popular Articles