Charkhi Dadri News – स्थानीय डी.आर.के. आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग और म्हारा हरियाणा विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला, कल्पनाशीलता और लेखन कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के जरिए अपनी सोच को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया, वहीं म्हारा हरियाणा विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं, गौरवशाली विरासत और पहचान को शब्दों में पिरोने का प्रयास किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में हरियाणा के प्रति अपनापन, गर्व और रचनात्मक सोच की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनीन्द्र सती ने प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की उत्कृष्ट कला एवं रचनात्मकता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानना और उसे उचित अवसर प्रदान करना भी है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता, अभिव्यक्ति कौशल और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जरूरत केवल उसे पहचानकर निखारने की है। विद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों के माध्यम से भी आगे बढ़ने के अवसर मिलें, ताकि वे भविष्य में आत्मविश्वास के साथ अपनी अलग पहचान बना सकें।
इसी प्रकार आज शनिवार को प्रेम नगर स्थित एपीएस स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीआरके स्कूल के पहली कक्षा के हर्ष और यूकेजी की छात्रा सिधी ने फैशन फिऐशटा में प्रथम स्थान पर प्राप्त कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है।
Read More….
Charkhi Dadri News – गरीबों पर नगर परिषद की गाज, रसूखदारों पर मेहरबानी क्यों? | जनता ने उठाए सवाल
