Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में अवैध हथियार के साथ आरोपी काबू, कार से देशी पिस्तौल बरामद


Charkhi Dadri News – अपराधों की रोकथाम एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चरखी दादरी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक आई-10 कार से अवैध देशी पिस्तौल बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में पिस्तौल उपलब्ध करवाने वाले एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को HC संदीप पुलिस टीम के साथ बस अड्डा झोझू कलां पर गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि स्लेटी रंग की आई-10 कार में तीन युवक सवार हैं, जिनके पास अवैध हथियार हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने CSD कैंटीन झोझू कलां के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की निगरानी शुरू की।

Charkhi Dadri News

कुछ समय बाद सूचना के मुताबिक एक आई-10 कार गांव झोझू खुर्द की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा कार को रुकवाने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार तीनों युवक वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कार की पिछली सीट और फ्रंट सीट पर बैठे दो युवकों को काबू कर लिया, जबकि कार चालक मौके का फायदा उठाकर संकरी गलियों में फरार हो गया।

काबू किए गए युवकों की पहचान नवदीप निवासी बहु अकबरपुर, जिला रोहतक तथा ईसु निवासी रामलवास, जिला चरखी दादरी के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ के दौरान ईसु ने कार की फ्रंट सीट के नीचे एक देशी पिस्तौल बरामद करवाया । जांच के दौरान पिस्तौल खाली पाया गया।

इसके अलावा कार से एप्पल कंपनी का सफेद रंग का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। बरामद पिस्तौल, मोबाइल फोन तथा आई-10 कार को पुलिस ने कब्जे में लिया ।

थाना झोझू कलां में तैनात हेड कांस्टेबल पवन ने आरोपी ईसु के खिलाफ अवैध पिस्तौल रखने तथा कार चालक नितीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना झोझू कलां में मामला दर्ज कर किया गया । पुछताछ के बाद आरोपी ईसु को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । फरार आरोपी नितीन की तलाश जारी है ।

Read More…

Charkhi Dadri News – कपास की बोली व्यवस्था सुचारू करने की मांग, आढ़ती एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी सचिव से की मुलाकात

चरखी दादरी में संत रामपाल का फूका पुतला!

Popular Articles