Charkhi Dadri News – अग्रवाल वैश्य समाज, चरखी दादरी द्वारा गत दिनों संपन्न हुए चरखी दादरी बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान बलजीत सांगवान, उपप्रधान प्राची सांगवान, सचिव नवीन धवन, सहसचिव नीतू पंजेठा, कोषाध्यक्ष मोनू अग्रवाल (अग्रवाल वैश्य समाज जिला सचिव) तथा लाइब्रेरी इंचार्ज सांता सिंह को मोती मालाएं व फूल-मालाएं पहनाकर तथा पटका ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज सदैव सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ सकारात्मक सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करता रहा है। इसी उद्देश्य से बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई।
इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश ऐरन ने कहा कि बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित होना अधिवक्ताओं के विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष व दादरी नगर व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश पांडवानिया व महिला महासचिव अर्चना अग्रवाल ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं तथा आमजन को न्याय दिलाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और सामाजिक सरोकारों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए बार एसोसिएशन की गरिमा को और अधिक बढ़ाएंगे।
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान बलजीत सांगवान ने आश्वासन दिया कि वे मिलजूल कर समाज हित में कार्य करेंगे तथा समाज में सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज द्वारा हमें जो मान सम्मान दिया गया, उसके लिए समस्त कार्यकारिणी धन्यवाद व्यक्त करती हैं तथा यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता व आपसी सहयोग व भाईचारे के लिए बहुत अच्छा संदेश हैं। सम्मान समारोह में बहुत ही अपनत्व व सौहार्दपूर्ण माहौल रहा तथा मंच संचालन प्रेस सचिव विनोद गर्ग ने किया।
इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज जिला संरक्षक बिशभंर देवसरिया, प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पांडवानिया व राकेश बधवानिया, जिलाध्यक्ष सुरेश ऐरन, जिला महासचिव विनोद जैन व कोषाध्यक्ष श्रवण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील खुडानिया व पवन लुहानिया एवं राकेश गुप्ता, नरेश सांपला, संगठन प्रभारी जगदीश ऐरन व मितेश काहनोरिया, प्रेस सचिव विनोद गर्ग, महिला प्रकोष्ठ से जिला महासचिव अर्चना अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष गणेश गोयल, महासचिव हरिराम बबलू, तपन गुप्ता, मुकेश बंसल, युवा प्रकोष्ठ से प्रदेश सचिव एडवोकेट आकाश गर्ग, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महासचिव प्रतीक सिंगला, रवि गुप्ता, बजरंग पांडवानिया व अन्य कार्यकारिणी सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Read More….
Charkhi Dadri News – आदर्श विद्यालय नांधा में शहीद भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Charkhi Dadri News – AI और रोबोटिक्स की दुनिया में कदम बढ़ा रहे बच्चे | सर्वोदय स्कूल इमलोटा
