Charkhi Dadri News – राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कर्मचारियों ने ली एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की शपथ
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चरखी दादरी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए शपथ ली। इस अवसर पर सभी पुलिस कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया।
शपथ के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं दृढ़ नेतृत्व से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने तथा नागरिकों में राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर देश की एकता एवं अखंडता को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में शांति, सौहार्द और विश्वास का वातावरण कायम रखना भी है। पुलिस कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।
Read More….
Charkhi Dadri News – गरीबों पर नगर परिषद की गाज, रसूखदारों पर मेहरबानी क्यों? | जनता ने उठाए सवाल
