Charkhi Dadri News – हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत आज गांव रानीला में सेवा सेतु शिविर एवं अन्त्योदय मेले 2 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राष्ट्र दीप परमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की तथा उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के तहत उपलब्ध करवाए जा रहे लाभों की जानकारी ली।
इस अवसर पर उनके साथ बौन्द बीडीपीओ अंकित मेहता, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह, कल्याण अधिकारी नरेन्द्र सिंह एसडीओ अनुराग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष राष्ट्र दीप परमार ने शिविर में पहुंचे नागरिकों से बातचीत कर उनका अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उनके घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सेवा सेतु शिविरों में लगभग 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है, ताकि उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जिला अध्यक्ष राष्ट्र दीप ने अधिकारियों से भी कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण करवाते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएं, ताकि उन्हें बिना अनावश्यक देरी के योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से सरकार का प्रयास है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित, पारदर्शी और सरल तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
पात्र लाभार्थियों को उनके घर-द्वार के नजदीक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल स्थापित किए जाते हैं, जहां अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। इस दौरान एससीपीओ विकास राणा,पूर्व जिलामंत्री रवि गर्ग बवानिया, मनवीर चौधरी, रानीला सरपंच संजीत सिंह, दीपक शर्मा,देशराज, ओमप्रकाश, सतपाल साहब सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व नागरिक मौजूद रहे।
Read More…
नशे से दूर रहें, सुरक्षित भविष्य चुनें!
Charkhi Dadri News – आदर्श विद्यालय नांधा में शहीद भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
