Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – शहीद नरेंद्र कुमार राजकीय आईटीआई में करियर काउंसलिंग सेमिनार, कौशल और सही करियर विकल्प पर जोर

Charkhi Dadri News – हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के दिशानिर्देशानुसार तथा उपायुक्त मनदीप कौर के मार्गदर्शन में मंगलवार को शहीद श्री नरेंद्र कुमार राजकीय आईटीआई में करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया।


सेमिनार में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, छपार के मैकेनिकल विभाग के जितेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के तकनीकी युग में कौशल के साथ-साथ सही समय पर धैर्यपूर्वक सही करियर का चुनाव करना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार सही मार्ग चुनने की सलाह दी और आईटीआई पास करने के उपरांत उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईटीआई के उप-प्रधानाचार्य दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि आधुनिक समय में कौशल करियर निर्माण की मुख्य धुरी है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने भविष्य के लक्ष्य अभी से निर्धारित कर उन पर कड़ी मेहनत से काम करें ताकि अपने सपनों को साकार कर सकें। अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि का संस्थान पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।


इस दौरान वर्ग अनुदेशक श्रीनिवास, विकास कुमार, अनुदेशक अजीत, जोगेंद्र, सुरेश, मंदीप, लिपिक हिमांशु शर्मा सहित संस्थान का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Charkhi Dadri News

Read More..

Charkhi Dadri News – आदर्श विद्यालय नांधा में शहीद भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Popular Articles