Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – सेवा संकल्प अभियान के तहत कारी धारणी में पौधारोपण, ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प

Charkhi Dadri News – सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला के कारी धारणी गांव में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। एसडीएम आशीष सांगवान और एसडीएम लोहारू मनोज दलाल ने पौधारोपण किया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत में अनेक प्रतिभागियों ने पौधारोपण गतिविधि में भाग लिया।


17 अक्टूबर तक चल रहा सेवा संकल्प अभियान


सरकार के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गांवों में जनभागीदारी से विभिन्न सेवा एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Charkhi Dadri News


पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी


पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी से गांवों को अधिक हरा-भरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को मजबूत आधार मिल सकता है।

Read More…

Charkhi Dadri News – आदर्श विद्यालय नांधा में शहीद भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

चरखी दादरी में पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार! रंगे हाथों पकड़े जाने से मचा हड़कंप

Popular Articles