Haryana News – जींद जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय, जींद एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जुलाना के सहयोग से 19 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे आईटीआई जुलाना परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में करीब 30 नामी कंपनियां युवाओं को विभिन्न पदों पर नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
रोजगार मेले का शुभारंभ कैप्टन योगेश बैरागी, चेयरमैन, हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में किया जाएगा।
30 कंपनियां लेंगी हिस्सा
रोजगार मेले में महादेव स्टील इंडस्ट्रीज, एसबी पैकेजिंग, बंसल स्टील ग्रुप, मिंडा ग्रुप ऑफ कंपनीज, सनमास्टर, याजाकी इंडिया, टोयोत्सु अंबिका ऑटोमोटिव सेफ्टी कंपोनेंट्स, पॉलीमेडिकेयर, महाले आनंद फिल्टर सिस्टम्स, मुशाशी ऑटो पार्ट्स, आईपीएल टेक, आईटी साइकिल्स, श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स, CNH इंडस्ट्रियल, शिवम ऑटोटेक, न्यू डायनैमिक्स, अमोल स्टील, सैंडेन विकास इंडिया, लोट्टे इंडिया, एसडी बायोसेंसर हेल्थकेयर, ट्रिकोलाइट इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज, आनंद ग्रुप और NIILM यूनिवर्सिटी सहित करीब 30 कंपनियां भाग लेंगी।
10वीं से स्नातकोत्तर तक के युवा ले सकेंगे हिस्सा
रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई के सभी ट्रेड, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। विभिन्न पदों के लिए 12 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने के अवसर उपलब्ध होंगे।
चयनित अभ्यर्थियों को जींद, रोहतक, हिसार, बहादुरगढ़, झज्जर, गुरुग्राम और मानेसर के अलावा हरियाणा, राजस्थान एवं पंजाब में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज साथ लाएं
जिला रोजगार कार्यालय की ओर से युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा की प्रतियां, शैक्षणिक एवं योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर आने होंगे।
हरियाणा रोजगार विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को अपना रोजगार कार्ड भी साथ लाने के लिए कहा गया है।
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मेला निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अच्छा अवसर साबित हो सकता है।
Read More News……..
