Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri – कांवड़ यात्रा के बाद जल चढ़ाने को लेकर विवाद, युवक को मारी गोली; चार आरोपी गिरफ्तार

Charkhi Dadri खेड़ी बूरा गांव के बस स्टैंड के पास कांवड़ यात्रा के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। शिवलिंग पर जल चढ़ाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद एक युवक को गोली मार दी गई। वारदात में घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेदांता अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना 15 अगस्त की सुबह करीब तीन बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम को खेड़ी बूरा बस स्टैंड के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां गांव निवासी मनजीत पुत्र कृष्ण घायल अवस्था में मिला। उसके सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सदर थाना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अटेला क्रेशर जोन के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों महावीर, योगेश, विक्रम और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की तलाशी के दौरान योगेश के पास से एक देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं विक्रम के कब्जे से भी एक देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस मिला। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई ऑरा कार को भी बरामद कर लिया है।

डीएसपी साहिल ढिल्लो (एचपीएस) के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान आरोपियों और घायल युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद की रंजिश में बाद में गोलीकांड को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में शामिल अन्य पहलुओं, हथियारों और घटना के पीछे की पूरी वजह को लेकर पूछताछ करेगी।

Read More News….

कांवड़ यात्रा के बाद जल चढ़ाने को लेकर विवाद, युवक को मारी गोली; चार आरोपी गिरफ्तार

चरखी दादरी में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़! ASI को मारी गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई जान | #live #CharkhiDadri #CharkhiDadriNews #HaryanaNews #HaryanaPolice #DadriPol…

Popular Articles