Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – दादरी की 14 गौशालाओं को 98.50 लाख रुपये की अनुदान राशि, विधायक सुनील सांगवान ने वितरित किए चेक , बोले- गौवंश संरक्षण के लिए धन की कमी नहीं आने देंगे

Charkhi Dadri News – विधायक सुनील सांगवान ने वीरवार को कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र की 12 व बाढड़ा की दो गौशालाओं को 98 लाख 50 हजार 109 रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। यह राशि गौशालाओं में गौवंश के रखरखाव, चारे तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्रदान की गई है।

विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गौवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। गौशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है। गौवंश के रखरखाव और गौशालाओं की व्यवस्थाओं में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

विधायक ने कहा कि गौशालाएं बेसहारा और निराश्रित गौवंश की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके संचालन में समाज के लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों का योगदान सराहनीय है। सरकार की ओर से दिया जा रहा अनुदान गौशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सहायक होगा।

इन गौशालाओं को मिली अनुदान राशि

विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं को निम्नलिखित अनुदान राशि प्रदान की गई:

  1. श्री कृष्ण गौशाला चरखी दादरी (अनाज मंडी के पास) – 17,88,915 रुपये
  2. श्री कृष्ण सेवा दल चरखी दादरी – 11,61,525 रुपये
  3. श्री बाबा हरिदास गौशाला रानीला – 10,21,370 रुपये
  4. आदर्श नंदीशाला अटेला कलां – 7,38,852 रुपये
  5. बाबा न्याराम दास सोशल वेलफेयर सोसायटी चंपापुरी – 7,23,953 रुपये
  6. बाबा मुंगीपा गौशाला सेवा समिति शिशवाला – 7,12,917 रुपये
  7. श्री सिद्ध बाबा मस्तनाथ गौशाला कपूरी की पहाड़ी – 6,61,600 रुपये
  8. श्री केशव गौशाला अचीना – 5,85,453 रुपये
  9. श्री कृष्ण गौशाला फोगाट – 5,62,278 रुपये
  10. श्री यदुवंशी पीड़ित पशु सेवा गौशाला समिति भागेश्वरी – 5,44,068 रुपये
  11. श्री कृष्ण गौशाला घिकाड़ा – 5,26,411 रुपये
  12. बाबा जमुना गिरी गौ सेवा समिति छपार – 4,52,471 रुपये
  13. श्री गोपाल गौशाला रामपुरा – 2,52,170 रुपये
  14. श्री हरे कृष्णा गौ सेवा समिति घिकाड़ा – 1,18,126 रुपये

इस प्रकार चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र की 12 और बाढड़ा की दो गौशालाओं को कुल 98 लाख 50 हजार 109 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।

Read More News…..

चरखी दादरी के विकास को मिली बड़ी सौगात!

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी: दीपावली की रात रॉकेट से गरीब परिवार के घर में लगी आग, 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलसा; गृहस्थी का सामान राख

Popular Articles