Charkhi Dadri News – सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ने ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों के लिए जारी किए एडमिट कार्ड: भर्ती निदेशक कर्नल के संदीप भिवानी के भीम स्टेडियम में 2 से 15 सितंबर तक आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैलीउम्मीदवार अपने साथ लेकर आएं आवश्यक दस्तावेजचरखी दादरी, 31 जुलाई ।
अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिले के ऑनलाइन परीक्षा पास अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल के संदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन युवाओं ने ऑनलाइन परीक्षा पास की है वे इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डाट एनआइसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि इस भर्ती रैली का आयोजन 2 सितंबर से 15 सितंबर के बीच भीम स्टेडियम भिवानी में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्निवीर बनने के लिए अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी।
इसके साथ ही न्यूनतम 6 और अधिकतम 10 चिन-अप , 9 फिट गड्ढा पार करना तथा ज़िग-ज़ैग बैलेंस टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा। बाक्स अभ्यर्थियों निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आए:भर्ती निदेशक कर्नल के संदीप ने बताया कि उम्मीदवार रैली स्थल पर आते समय निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज अपने साथ अवश्य लाएं:
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र: 10वीं व 12वीं की मार्कसिट ,मूल निवास प्रमाण पत्र,चरित्र प्रमाण पत्र,अविवाहित होने का प्रमाण पत्र,पासपोर्ट साइज 20 नवीनतम रंगीन फोटो, आईटीआई,टेक्निकल शिक्षा प्रमाण पत्र एनसीसी , एवं सेवानिवृत्त या सेवारत सैनिकों के बच्चों के लिए रिलेशनशिप सर्टिफिकेट एवं डिस्चार्ज बुक की फोटो साथ लेकर आए।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो, तो वे तुरंत सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी से संपर्क कर सकते हैं।
भर्ती कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों की हर संभव सहायता की जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने जरूरी जानकारी (सूचना) देते हुए बताया कि अग्निवीर क्लर्क और क्लर्क के साथ मल्टीपल कैटेगरी की भर्ती रैली का आयोजन “अम्बाला” में किया जाएगा। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के माध्यम से आगामी समय में दे दी जाएगी।
Read More...
Charkhi Dadri – बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज बस चोरी, 24 घंटे में राजस्थान से बरामद; आरोपी गिरफ्तार
