Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri – 31 जुलाई तक ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर कराएं खरीफ फसल का पंजीकरण

Charkhi Dadri – किसानों द्वारा अपने कृषि फसलों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करवाना अनिवार्य है। आगामी 31 जुलाई तक कि पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

उपायुक्त मनदीप कौर ने किसानों का आह्वान किया की है कि वे फसल.हरियाणा.जीओवी.आईएन पोर्टल पर अपनी खरीफ की फसलों का पंजीकरण अवश्य करवाएं। इसको लेकर उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि वे जिला के किसानों को उक्त पोर्टल पर अपनी खरीफ की फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें।

Charkhi Dadri News

किसानों को परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होने के बाद ही फसल पंजीकरण होगा। परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर सही काम नहीं कर रहा तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर सही मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक किसान कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 अथवा जिला कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि तथा किसान कल्याण विभाग की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए किसान वेबसाइट एग्रीहरियाणा.जीओवी.आईएन का प्रयोग कर सकते हैं।

Read More News….

Charkhi Dadri News – 2 मंजिल का होगा इमलोटा स्कूल, जल्द शुरू होगा दूसरी मंजिल का काम

चरखी दादरी में रोडवेज बस बनी काल See More. …

Popular Articles