Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri – बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज बस चोरी, 24 घंटे में राजस्थान से बरामद; आरोपी गिरफ्तार

शहर के बस स्टैंड से चोरी हुई हरियाणा रोडवेज की बस को चरखी दादरी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बरामद करने में सफलता हासिल की ।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गांव खातीवास निवासी हरियाणा रोडवेज चालक महेन्द्र सिंह ने शिकायत दी कि वह 3 जुलाई की शाम रोडवेज बस लेकर चरखी दादरी बस स्टैंड पहुंचा था। रात्रि विश्राम के लिए बस स्टैंड परिसर में बस खड़ी कर वह विश्राम गृह में सो गया। सुबह उठकर देखा तो बस अपने स्थान पर नहीं थी। काफी तलाश और कर्मचारियों से पूछताछ के बावजूद बस का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना शहर चरखी दादरी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पता चला कि चोरी की गई बस थाना चन्देरिया, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) क्षेत्र में बरामद कर ली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम शिकायतकर्ता के साथ राजस्थान पहुंची ।

पुलिस जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर हेड कांस्टेबल योगेश ने आरोपी गांव दुल्हेड़ा, थाना बादली, जिला झज्जर निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी के खुलासा बयान के आधार पर चोरी की गई बस बरामद की गई। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Read More News..

Charkhi Dadri News : युवक पर जानलेवा हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार

Charkhi Dadri – अचिना गांव के पास लोहारू कैनाल में पानी चोरी! नहर टूटी तो बर्बाद होंगे सैकड़ों किसान

Popular Articles