Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : बिरही क्रशर जोन में दुकान से नकदी समेत सामान चोरी, मामला दर्ज….

Charkhi Dadri News जिले के गांव बिरही कलां के क्रशर जोन में स्थित एक दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने ताला तोड़कर नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित चेतन, निवासी बिरही कलां, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ‘श्री श्याम मनी ट्रांसफर एंड क्लोथ स्टोर’ नाम से दुकान है।

वह सोमवार शाम को दुकान बंद करके घर चला गया था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला।

अंदर जाकर जांच करने पर गल्ले में रखी करीब 70 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा दुकान से 15 कीपैड मोबाइल फोन, पांच स्पीकर और लगभग 10 हजार रुपये के कपड़े भी चोरी पाए गए।

सूचना मिलने पर दादरी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More ….

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में कंटेनर चालक 4 किलो 701 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार |

Charkhi Dadri :- गेहूं के खेत में लगी आग , किसानों में हडकंप, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बचाई

Popular Articles