Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में बाइक चोर गिरफ्तार! 2023 की चोरी का खुलासा 🚨

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी पुलिस ने वर्ष 2023 में ढाणी फोगाट निवासी व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपी की पहचान दीपक निवासी मुण्डलिया जिला रेवाड़ी के रुप में हुई है ।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि दिनांक 17.09.2023 को मोहित निवासी गांव ढाणी फोगाट ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दिनांक 11.9.2023 को दोपहर 1 बजे वह अपनी स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल लेकर दादरी आया था ।

वह अपनी मोटरसाईकिल को महेन्द्रगढ चौक पर खड़ा करके गाडी लेकर बतर खेडी पहाड में चला गया । शाम को 8 बजे वापिस आकर देखा तो उसकी मोटर साईकिल गायब मिली जिसे कोई अनजान व्यक्ति चोरी करके ले गया ।

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की ।

काफी तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला । दिनांक 15.03.2024 को कनीना थाना में चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद होने की सुचना मिली । पुलिस ने कनीना थाना में खड़ी चोरीशुदा मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया ।

सोमवार को थाना शहर दादरी में तैनात हेड कांस्टेबल संदीप ने मोटरसाइकिल चोर दीपक निवासी मुण्डलिया जिला रेवाड़ी को उसके गांव मुण्डलिया से गिरफ्तार किया ।

पुछताछ के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।

Read More ….

Charkhi Dadri News : धान खरीद के 1.33 करोड़ न देने के मामले में तीसरा आरोपी काबू

Fish Farming से बदली किस्मत ! चरखी दादरी के किसान की सफलता की कहानी

Popular Articles