Top 5 This Week

Related Posts

Charakhi Dadri News : थार से जानलेवा टक्कर, दूसरा आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Charakhi Dadri News : गाड़ी से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने का दुसरा आरोपी गिरफ्तारचरखी दादरी पुलिस ने बाढडा निवासी युवक की मोटरसाइकिल को जानबूझकर गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में दुसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 04 मार्च को थाना बाढड़ा में जेवली रोड़ पर थार गाड़ी से मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट करने की सुचना मिली थी ।

सुचना पर ASI सुरेन्द्र सिंह जेवली-बाढडा रोड़ पर हुई घटना की जगह पर पहुंचे । जहां मोटरसाइकिल चालक बाढड़ा निवासी मंजीत ने पुलिस को शिकायत दी कि वह शाम करीब 04.30 बजे अपनी मोटरसाइकिल लेकर जेवली रोड़ पर अपने खेत में गया था ।

खेत से घर वापिस आते समय स्विफ्ट गाडी चालक बाढड़ा निवासी मनोज ने उसे धमकी दी । जिस कारण उसने मोटरसाईकिल को बालाजी टाईल फैक्ट्री पर रोक दी, स्विफ्ट गाडी वाले ने भी 100 मीटर आगे अपनी गाड़ी को रोक दिया।

उसके बाद उसने अपने पिताजी को फोन कर दिया । जब वह करीब 04.50 पर चला जो स्विफ्ट गाडी भी उसके आगे-आगे चल पडी। जब वह जिम के सामने पहुंचा तो रोंग साईड से अचानक एक थार गाडी ने उसे जान से मारने की नीयत से टक्कर मारी ।

थार गाड़ी को बाढड़ा निवासी अनुज चला रहा था । टक्कर लगने से वह मोटरसाईकिल सहित गिर गया। स्विफ्ट गाडी मे से मनोज व 3 लड़के बाहर निकले और डंडे लेकर उसे मारने के लिए दौड़े । लेकिन वह उठकर एक गली में भाग गया और एक घर में घुस कर जान बचाई ।

स्विफ्ट गाड़ी चालक मनोज व थार गाड़ी चालक अनुज के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है, इन्होने अपने हिस्से की जमीन बेच दी व अब उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते है। उपरोक्त शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की ।

मामले में आरोपी अनुज निवासी बाढड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका है । बुधवार को ASI सुरेन्द्र थाना बाढड़ा ने आरोपी राजेश गुर्जर निवासी ढाणी तिलोड़ी को गिरफ्तार किया । आरोपी से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद किया गया । पुछताछ के बाद आऱोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।

Read More ….

MP News: बीजेपी नेता पर पत्नी के गंभीर आरोप, ‘महिला महामंत्री से संबंध’ का दावा!

Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

Popular Articles