Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : इंस्पेक्टर बलबीर सिंह को रिटायरमेंट पर चरखी दादरी पुलिस का सम्मान समारोह

Charkhi Dadri News : इंस्पेक्टर बलबीर सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाईपुलिस विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के पश्चात इंस्पेक्टर बलबीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर लघु सचिवालय परिसर चरखी दादरी में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

Charkhi Dadri News

इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी रमेश कुमार रहे, जिन्होंने इंस्पेक्टर बलबीर सिंह को फूलमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में डीएसपी रमेश कुमार ने कहा कि बलबीर सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया, जो विभाग के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि उनकी सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी।समारोह के दौरान सहकर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि बलबीर सिंह एक कुशल अधिकारी होने के साथ-साथ मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रहे हैं।

उन्होंने हमेशा टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विभाग की गरिमा को बनाए रखा।अपने विदाई संबोधन में इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान उन्हें जो सहयोग और स्नेह मिला, वह उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है।कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं परिवारजन उपस्थित रहे।

Read More ….

Breaking News : रोहतक में डायल-112 कर्मी ने खुद को मारी गोली, मौत….

Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

Popular Articles