Breaking News : बहल क्षेत्र में सोमवार को हरियाणा रोडवेज की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बहल-लोहारू रूट पर चलने वाली यह बस स्टीयरिंग फेल होने के कारण नियंत्रण से बाहर हो गई और कॉलोनी में बनी दीवार से जा टकराई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की चोट की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, बस सुबह करीब 9:20 बजे लोहारू बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर बहल के लिए रवाना हुई थी। बहल पहुंचने से पहले लोहारू मोड़ के पास कॉलोनी के रास्ते से गुजरते समय मोड़ काटने के बाद अचानक बस का स्टीयरिंग जवाब दे गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
इसके बाद बस सड़क से नीचे उतरकर करीब 30 फीट दूर कच्चे रास्ते में चली गई और सीमेंट टाइल्स से बनी दीवार से टकरा गई। टक्कर के चलते बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एक तरफ से जमीन में धंस गई।
हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतारकर निजी साधनों के जरिए बस स्टैंड तक पहुंचाया गया।
Read More News….
UP NEWS : 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव मां का बड़ा आरोप
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी
