Breaking News : ढिगावामंडी (भिवानी)। सोमवार सुबह दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709-ई पर एक दर्दनाक हादसे में एक फैक्टरी मजदूर की जान चली गई। यह घटना करीब सुबह 9:15 बजे ढिगावामंडी कस्बे के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, युवक बस की आगे वाली खिड़की से नीचे उतर रहा था, तभी चालक ने अचानक बस चला दी। इस दौरान वह संतुलन खो बैठा और बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय हितेश के रूप में हुई है, जो गांव गोलागढ़ का निवासी था। वह ढिगावामंडी की एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करता था और रोजाना की तरह सुबह ड्यूटी के लिए बस से जा रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही जूईकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल में रखवाया और परिजनों को सूचित किया।
पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता मुंशीराम की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। हितेश अविवाहित था और अपने परिवार का सहारा था।
Read More News….
UP NEWS : 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव मां का बड़ा आरोप
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

