Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : iPhone एड के झांसे में आकर 4 लाख की ठगी, फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बन आरोपी ने लगाया चूना; साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

Charkhi Dadri News : फर्जी पुलिस अधिकारी बन ठगे चार लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार 

साइबर क्राइम पुलिस चरखी दादरी ने फर्जी विज्ञापन दिखाकर व नकली पुलिस अधिकारी बनकर चार लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान दिशांत निवासी पहाड़ गंज ,स्वामी रामतीर्थ नगर, दिल्ली हाल न्यु गोपाल नगर नजदीक रामा पब्लिक स्कुल नजफगढ दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 31.12.2025 को गांव नौसवा निवासी आनन्द कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि दिनांक 15.10.2025 को उसने अपने मोबाइल पर फेसबुक चलाते समय एक आईफोन की एड देखी जिस पर लिखा हुआ था कि अगर आप इस पर क्लीक करते हो तो एड पर दिखाया हुआ प्रोडैक्ट आपके घर पर डिलिवर कर दिया जायेगा ।

उसने ऐड पर क्लिक किया तो उसके बाद उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से एक मैसेज आया कि 2000/- रूपये डाल दो जिसमे से 1900/- रूपये आपको रिफन्ड हो जायेगे ।

उसके कहने पर फोन पे के माध्यम से भेजे गए स्कैनर पर ₹2000 ट्रांसफर कर दिए । उसके बाद उसे अनजान व्यक्ति ने फिर से GST के नाम पर 7110/-रूपये की मांग की । वो भी उसने UPI के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए ।

इसके बाद भी उस अनजान व्यक्ति ने और रूपयों की मांग की । उसके कहने पर वह रुपए भेजता रहा । इसके बाद दिनांक 18.10.2025 को उसके व्हाट्सएप पर एक कॉल आई जिसे अपना नाम विक्रम राठौड क्राईम ब्रांच दिल्ली बताया ।

उसने कहा कि JJ-COMMUNICATION  वालों ने आपके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करवाया है । आपके द्वारा रुपये समय पर न डालने के कारण उसका खाता फ्रीज हो गया है । अब अगर आप 37000/- रुपये दोगे तो मैं इस मुकदमे से आपका नाम हटा दूँगा ।

मुकदमे का डर दिखाकर उस अनजान व्यक्ति ने कुल 327000 रुपए ट्रांसफर करवा लिए । जब उस अनजान व्यक्ति ने ₹100000 की डिमांड और की तब उसने पैसे ना होने की बात कह कर मन कर दिया और इस बारे उसने अपने एक रिश्तेदार को बताया तब उसे पता चला कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है ।

  किसी अनजान व्यक्ति ने फर्जी तरीके से आईफोन की ऐड दिखाकर व फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कुल 4,05,110/- रुपये का फ्राड कर दिया । शिकायत  मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की । 

जांच के दौरान आनंद कुमार ने जिस UPI नंबर पर रूपये ट्रांसफर किए थे, उसमें दर्शाया गया मोबाइल नंबर दिशान्त निवासी पंहाड़ गंज ,स्वामी रामतीर्थ नगर, दिल्ली हाल न्यु गोपाल नगर नजदीक रामा पब्लिक स्कुल नजफगढ दिल्ली के नाम से रजिस्टर्ड पाया गया ।  

रविवार को साइबर क्राइम थाना चरखी दादरी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Read More News….

UP NEWS : 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव मां का बड़ा आरोप

Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

Popular Articles