Breaking News : हरियाणा में गांव धांगड़ के समीप शनिवार शाम नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। तीन वाहनों के आपस में टकराने से पंजाब के बठिंडा जिले के पक्का कलां गांव के रहने वाले मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में चार एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद सभी घायलों को पहले नजदीकी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार, पिकअप और ट्रैवलर को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हाईवे पर मरम्मत कार्य चलने के कारण रास्ता एक तरफा किया गया था। इसी दौरान हिसार की ओर से आ रही कार आगे चल रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद पीछे से आ रही ट्रैवलर गाड़ी भी कार से जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ।
हादसे में घायल अमर सिंह (22), उनकी मां निर्मला (50), हरप्रीत, पूजा समेत अन्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमर सिंह और निर्मला को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं पिकअप चालक सुभाष को भी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जिसे बाद में अग्रोहा रेफर किया गया।
ट्रैवलर वाहन पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। उसके चालक और परिचालक को हल्की चोटें आई हैं। सदर थाना पुलिस के अनुसार फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और अभी तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।
Read More News….
UP NEWS : 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव मां का बड़ा आरोप
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी
