Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : 9 साल से फरार घोषित आरोपी स्पेशल स्टाफ के हत्थे चढ़ा….

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी। जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने लंबे समय से फरार चल रहे एक घोषित आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी दानिश, उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कदीपुरा मोहल्ला (वार्ड-10) का निवासी है।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार के अनुसार, वर्ष 2015 में बौंद कलां थाना में पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले में दानिश को गिरफ्तार किया गया था। बाद में अदालत में पेशी के दौरान अनुपस्थित रहने पर 19 मई 2017 को चरखी दादरी की अदालत ने उसे घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर बौंद कलां थाना में उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया।

शनिवार को दादरी स्पेशल स्टाफ में तैनात एएसआई कृष्ण और उनकी टीम ने आरोपी को काबू किया। पूछताछ के उपरांत उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Read More News….

UP NEWS : 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव मां का बड़ा आरोप

Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

Popular Articles