Breaking News : हरियाणा के गुरुग्राम में तेज रफ्तार वाहन की वजह से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है।एक अनियंत्रित महिंद्रा थार की टक्कर से दो छोटे बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके नाना ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।यह घटना गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र के खोड गांव में शुक्रवार रात हुई। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भिवाड़ी निवासी 53 वर्षीय सुभाष अपने दो नातियों—8 साल के जायद और 10 साल के ईशांत—के साथ रिश्तेदारों से मिलकर पैदल वापस लौट रहे थे।
तभी पीछे से तेज गति में आ रही एक बेकाबू थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों कई फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभाष ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हादसे में शामिल थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, वाहन की गति काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर उसकी पहचान कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
पुलिस का बयान:पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुभाष, जो मूल रूप से भिवाड़ी के रहने वाले थे, अपने दो नातियों के साथ पटौदी के खोड गांव में अपने भाइयों से मिलने आए थे।
शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे, जब वे लोकरा रोड से पैदल वापस लौट रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार और अनियंत्रित महिंद्रा थार ने उन्हें टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को घटनास्थल के पास से जब्त कर लिया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
अब पुलिस वाहन के दस्तावेज और नंबर प्लेट के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Read more…
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

