Top 5 This Week

Related Posts

Bihar News : नालंदा में 16 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप


Bihar News : नालंदा जिले के हरनौत क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक 16 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Bihar News

घटना उस समय हुई जब वह घर में अकेली थी। हमलावर ने घर के अंदर घुसकर उसके सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कमरे से पुलिस को एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है।
मृतका की पहचान लक्ष्मणपुर गांव निवासी वशिष्ठ नारायण की बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है।

घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन कमरे में हथियार मिलने के कारण पुलिस आत्महत्या की संभावना को भी नकार नहीं रही है।


घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे का दृश्य बेहद भयावह था, जहां खून बिखरा हुआ था और लड़की के सिर में गंभीर चोट थी। पास ही एक मेज पर देसी कट्टा रखा मिला।


परिजनों के अनुसार, काजल पिछले दो वर्षों से हरनौत में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

उसके पिता गुजरात में रेलवे में कार्यरत हैं, जबकि मां और अन्य परिजन इलाज के लिए अहमदाबाद गए हुए थे।

घटना के समय वह घर में अकेली थी।
सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

साथ ही, एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेग

Read more….

Charkhi Dadri News : छपार गांव में हथियारों के दम पर लूट, परिवार को बंधक बनाकर नकदी व जेवरात ले उड़े बदमाश

Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

Popular Articles