Top 5 This Week

Related Posts

Rohtak News : फरमाणा गांव में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, खेत में मिला शव; सिर धड़ से अलग मिला…..

Rohtak News : रोहतक जिले के महम क्षेत्र के गांव फरमाणा में 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक दो दिन से लापता था। उसका शव गांव के बाहर गेहूं के खेत में पड़ा मिला, जबकि सिर कुछ दूरी पर अलग अवस्था में मिला।

मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है। वह वीरवार शाम करीब छह बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह एक शादी में पैसे इकट्ठा करने जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अगले दिन तक उसकी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार सुबह गांव के बाहर खेत में युवक का शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शव और सिर अलग-अलग स्थानों पर पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एफएसएल विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।

महम थाना पुलिस के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की हत्या की गई है या किसी अन्य कारण से यह स्थिति बनी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Read More News…..

UP NEWS : 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव मां का बड़ा आरोप

Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

Popular Articles