Hisar News : हिसार में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां 14 साल के किशोर विकास की नहर में डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर वह घर से नहाने के लिए नहर की ओर गया था। इसी दौरान उसने अपने एक साथी को पानी में डूबते हुए देखा।
दोस्त को बचाने के लिए विकास तुरंत नहर में कूद गया, लेकिन तेज बहाव के चलते दोनों ही पानी में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया। शुक्रवार दोपहर विकास का शव नहर से बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। मृतक विकास महावीर कॉलोनी का रहने वाला था। उसके भाई शुभम के अनुसार, उनका परिवार मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का निवासी है और पिछले कुछ वर्षों से हिसार में रह रहा है।
Read More ….
Charkhi Dadri News : कलाली गांव में मोबाइल टॉवर से 21 बैटरियां चोरी, मामला दर्ज….
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

