Hansi News : हिसार-हांसी बाईपास पर देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी लोग एक ही कार में सवार थे और शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
मरने वालों की पहचान फतेहाबाद जिले के मोची चौबारा गांव के रहने वाले महावीर (42) और मनोज (38) के तौर पर हुई है। दोनों आपस में करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं।
यह हादसा 26 मार्च की रात करीब ढाई बजे सैनीपुरा फ्लाईओवर के नजदीक हुआ। जानकारी के मुताबिक, हिसार की तरफ जा रही टाटा सियरा कार आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कार में मौजूद तीन अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें तुरंत हिसार के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग भिवानी जिले के बड़सी गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों मृतकों के शव हांसी के नागरिक अस्पताल में रखवाए गए हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read More ….
Bihar News : दरवाजा खोलने में देरी… और चाचा बना हैवान 3 बच्चों की बेरहमी से हत्या |
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी
